Search

 
 
 

खाड़ी युद्ध के बीच ट्रंप ने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटाया, FBI डायरेक्टर काश पटेल भी निशाने पर

कहा जा रहा है कि जल्द ही एफबीआई (FBI) डायरेक्टर काश पटेल सहित कई मंत्रियों पर गाज गिर सकती है. जानकारी केअनुसार ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ अपने लिए नयी टीम चाहते हैं. वे अपने भरोसे को लोगों को लाना चाहते हैं.
 
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज

Washindton : अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सेना और सरकार में बड़ा फेरबदल किया है. ट्रंप ने अचानक वेस्ट पॉइंट मिलिट्री एकेडमी से ग्रेजुएट आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटाने का आदेश  दिया है.

 

कहा जा रहा है कि जल्द ही एफबीआई (FBI) डायरेक्टर काश पटेल सहित कई मंत्रियों पर गाज गिर सकती है. जानकारी केअनुसार ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ अपने लिए नयी टीम चाहते हैं. वे अपने भरोसे को लोगों को लाना चाहते हैं.

 


बता दें कि पिछले एक साल में सेना के एक दर्जन से ज्यादा बड़े जनरलों और एडमिरलों हटाया जा चुका है.   आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज को हटाये जाने पर अमेरिका में बड़ी हलचल है. क्योंकि वे बड़े पावरफुल अधिकारी थे.

 


जॉर्ज ने प्रथम खाड़ी युद्ध सहित इराक और अफगानिस्तान जंगों का हिस्सा रह चुके हैं.  इसका फायदा उन्हें  2023 में मिला, जब उन्हें सेना के सबसे ऊंचे पद पर लाया गया था. आर्मी चीफ बनने से पूर्व बाइडन सरकार में रक्षा सचिव के अहम सलाहकार  रह चुके हैं.

 


द अटलांटिक' की रिपोर्ट के अनुसार  व्हाइट हाउस में चर्चा है कि जल्द ही एफबीआई के काश पटेल, आर्मी सेक्रेटरी डेनियल ड्रिस्कॉल और लेबर सेक्रेटरी  भी हटाये जा सकते है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही