Search

 
 
 

अमेरिका : अलास्का झील में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत तीन वैज्ञानिकों की मौत

 
America :  अलास्का झील में भूगर्भीय और भूभौतिकीय सर्वेक्षण प्रभाग के तीन वैज्ञानिकों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट समेत उसमें सवार तीनों वैज्ञानिकों की मौत की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि अभी तक घटनास्थल से किसी के भी शव बरामद नहीं हुए हैं.  अलास्का के प्राकृतिक संसाधन विभाग (डीएनआर) ने इस बात की जानकारी दी है. (पढ़ें, गोलियों">https://lagatar.in/muzaffarpur-was-shaken-by-a-flurry-of-bullets-criminals-shot-a-property-dealer-and/">गोलियों

की तड़तड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर, अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर और दो बॉडीगार्ड की हत्या की)

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है राहत-बचाव टीम

अलास्का के सरकारी मामलों के निदेशक डी जे फॉस्के के अनुसार, हेलीकॉप्टर ‘बेल 206’ लापता हो गया था. खोज एवं बचाव दल को लापता उत्तरी ढलान क्षेत्र स्थित अलास्का झील के पास से हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है. राहत-बचाव दल रेस्क्यू में जुटी है. लेकिन अभी तक किसी का शव नहीं मिल पाया है. डीएनआर विभाग ने हादसे के शिकार कर्मचारियों और पायलट के अलावा उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है. इसे भी पढ़ें : दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-after-2019-anonymous-parties-and-leaders-became-active/">दंगल

2024 : 2019 के बाद निष्क्रिय हुए गुमनाम दल और नेता होने लगे एक्टिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही