Search

 
 
 

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलिबेन ने भारतीयों का दिल जीत लिया, पीएम मोदी के छुए पैर, राष्ट्रगान गाया

 
Washington : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राजकीय यात्रा के आखिरी दिन यानी 23 जून को वाशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अप्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इस समारोह में अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान जन…गण…मन…गाया. इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें मैरी मिलबेन पीएम मोदी के पैर छूते नजर आ रही है. मैरी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. (पढ़ें, भारत">https://lagatar.in/google-to-invest-10-billion-in-india-amazon-ceo-assures-to-help-increase-employment/">भारत

में 10 अरब डॉलर निवेश करेगी गूगल, अमेजन के सीईओ ने रोजगार बढ़ाने में मदद करने का आश्वासन दिया)

मेरी को पैर छूता देख तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग

दरअसल मैरी मिलबेन ने जब राष्ट्रगान गाकर खत्म किया तो पीएम मोदी उससे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े. लेकिन मैरी ने तुरंत झुककर पीएम मोदी के पैर छू लिये. हालांकि मैरी मिलबेन को झुकता देख मोदी ने भी झुककर उन्हें रोका और मेरी से हाथ मिलाया. यह देखने के बाद रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की. कहा कि पीएम मोदी बहुत अद्भुत और दयालु व्यक्ति हैं. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-egypt-from-us-first-official-visit-by-an-indian-pm-since-1997/">प्रधानमंत्री

मोदी अमेरिका से मिस्र के लिए रवाना, 1997 के बाद किसी भारतीय पीएम की पहली आधिकारिक यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही