Washington : भारत और अमेरिका की शीर्ष आंतरिक जांच एजेंसियों केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अधिकारियों और अमेरिकी न्याय मंत्रालय के अधिकारियों ने बैठक की है. खबर है कि इन संस्थाओं ने विकसित प्रौद्योगिकी आधारित अपराधों से निपटने में निरंतर सहयोग बनाये रखने पर चर्चा की गयी. अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि एफबीआई और सीबीआई के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह दिल्ली में बैठक की है. इसे भी पढ़ें : खास">https://lagatar.in/republic-day-celebrations-will-be-special-only-indigenous-weapons-will-be-displayed-agniveer-will-also-be-seen/">खास
होगा गणतंत्र दिवस समारोह, सिर्फ देसी हथियारों का होगा प्रदर्शन, अग्निवीर भी नजर आयेंगे
आवासों पर अवैध कब्जा, साहिबगंज डीसी से 7 घंटे पूछताछ, 14 साल से कम की दुल्हन लाए तो पॉक्सो लगेगा, अंडमान में ”अलबर्ट एक्का” समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
होगा गणतंत्र दिवस समारोह, सिर्फ देसी हथियारों का होगा प्रदर्शन, अग्निवीर भी नजर आयेंगे
साइबर दुनिया से जुड़े वित्तीय अपराधों और अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर धोखाधड़ी पर चर्चा
न्याय मंत्रालय के अनुसार, डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस सिविल डिवीजन की उपभोक्ता संरक्षण शाखा के उप सहायक अटॉर्नी जनरल अरुण जी राव ने उपभोक्ता संरक्षण शाखा और एफबीआई के सहयोगियों के साथ चर्चा की. दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों के साथ साइबर दुनिया से जुड़े वित्तीय अपराधों और अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर धोखाधड़ी से निपटने के तरीकों पर गहन चर्चा किये जाने की खबर है. मंत्रालय के अनुसार, बैठक में सभी पक्षों ने अक्टूबर 2021 में अपनी पिछली बैठक के बाद से सामने आये मामलों पर मंथन किया. भारत में कथित अपराधियों द्वारा अंजाम दिये गये कॉल सेंटर धोखाधड़ी के मामले, अमेरिकी पीड़ितों की गवाही को सुरक्षित रखने के प्रयासों पर जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें : 67000">https://lagatar.in/illegal-occupation-of-67000-houses-sahibganj-dc-questioned-for-7-hours/">67000आवासों पर अवैध कब्जा, साहिबगंज डीसी से 7 घंटे पूछताछ, 14 साल से कम की दुल्हन लाए तो पॉक्सो लगेगा, अंडमान में ”अलबर्ट एक्का” समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
Leave a Comment