Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कड़ाके की ठंड के बीच भारत जोड़ो यात्रा कुरुक्षेत्र की ओर बढ़ी, ब्रह्म सरोवर क्षेत्र में शाम में आरती करेंगे राहुल

Karnal : भीषण ठंड और कोहरे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा आज रविवार सुबह करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में दोद्वा से फिर से शुरू हुई.  यात्राकुरुक्षेत्र की ओर बढ़ी. यह पदयात्रा पानीपत से शनिवार को करनाल जिले में पहुंची थी. कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद सैकड़ों लोग करनाल में यात्रा में शामिल हुए. जान लें कि करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का गृह निर्वाचन क्षेत्र भी है. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/good-news-came-from-manipur-43-militants-surrendered-with-arms-to-the-chief-minister/">मणिपुर

से आयी अच्छी खबर, 43 उग्रवादियों ने हथियारों के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मसमर्पण किया

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सुरजेवाला ने पदयात्रा में भाग लिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने हरियाणा में इस पदयात्रा में भाग लिया. यह यात्रा आज कुरुक्षेत्र पहुंचेगी जहां पवित्र ब्रह्म सरोवर क्षेत्र में गांधी शाम को ‘आरती’ करेंगे. हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गयी और यह नूंह, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी. इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से गुरुवार शाम फिर से हरियाणा के पानीपत में प्रवेश किया था. इसे भी पढ़ें : प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishor-taunts-rahul-gandhi-is-a-very-big-man-there-is-no-comparison-of-my-journey-with-bharat-jodo-yatra/">प्रशांत

किशोर ने तंज कसा, राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मेरी यात्रा की कोई तुलना नहीं भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के साथ संपन्न होगी. पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से गुजर चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही