Search

राशन डीलरों के कमीशन बढ़ाने को लेकर सदन में इरफान और अमित में तीखी नोकझोंक

बरकट्ठा विधायक ने कहा कि वर्तमान में डीलरों को पर्याप्त कमीशन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब डीलर दो किलो तक अनाज कम दे देता है, तो उसे गलत नहीं ठहराया जाता, ऐसे में सरकार को चाहिए कि कमीशन बढ़ाकर उनकी स्थिति सुधारे.
 
Ranchi :  झारखंड विधानसभा में राशन डीलरों के कमीशन बढ़ाने का मुद्दा जोर-शोर से उठा. विधायक अमित कुमार यादव ने टीडीएस (ट्रांसपोर्टेशन/डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम) के तहत मिलने वाले कमीशन को बढ़ाने की मांग की.

बरकट्ठा विधायक ने कहा कि वर्तमान में डीलरों को पर्याप्त कमीशन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब डीलर दो किलो तक अनाज कम दे देता है, तो उसे गलत नहीं ठहराया जाता, ऐसे में सरकार को चाहिए कि कमीशन बढ़ाकर उनकी स्थिति सुधारे.

झारखंड विधानसभा लाइव देखें...

इस पर जवाब देते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि सरकार की ओर से डीलरों को प्रति यूनिट लगभग डेढ़ रुपये का कमीशन दिया जा रहा है. हालांकि इस मुद्दे पर मंत्री नाराज भी नजर आए.

उन्होंने कहा कि कौन, कहां, क्या बोला, इन बातों को तोड़-मरोड़ कर सदन में पेश करना ठीक नहीं है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार डीलरों के हितों को लेकर गंभीर है और व्यवस्था को बेहतर बनाने पर काम कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही