Search

 
 
 

मंत्री योगेंद्र ने सदन में कहा, बिजली विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में बिजली विभाग में रिक्त पदों को भरने का मुद्दा उठाया गया. विधायक जयराम महतो ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की जरूरत है.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में बिजली विभाग में रिक्त पदों को भरने का मुद्दा उठाया गया. विधायक जयराम महतो ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की जरूरत है. 

 

लेकिन लंबे समय से पद रिक्त पड़े होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है. विधायक ने सरकार से बिजली विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरने की मांग की. (झारखंड विधानसभा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

इस पर जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री योगेंद्र महतो ने बताया कि विभाग में नियुक्ति के लिए नियमावली तैयार कर ली गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मंत्री ने आश्वस्त किया कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग की कार्यक्षमता में सुधार होगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही