Search

पाकिस्तान के मुल्तानपुर शहर में छिपा है गैंगस्टर प्रिंस खान, जल्द लाया जाएगा वापस

Ranchi: झारखंड राज्य के लिए गैंगस्टर प्रिंस खान सिर दर्द बना हुआ है. प्रिंस खान ने राज्य के अलग-अलग जिलों में कई आपराधिक वारदात को अंजाम दिलवाया है. इसके ऊपर राज्य के अलग- अलग थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी और धमकी के मामले दर्ज हैं. धनबाद जिले का रहने वाला यह अपराधी पुलिस महकमा के लिए चुनौती बना हुआ है. इसने कई आपराधिक गिरोह के साथ सांठगांठ कर लिया है और कमीशन के आधार पर अपना कारोबार को फैला रहा है. 


हाल के दिनों में रांची में होटल में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिलाना या फिर दवाई कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगना इसके लिए आम बात हो गई थी. वहीं धनबाद पुलिस को धमकी देना कि यदि हमारे गिरोह के लोगों का एनकाउंटर होगा तो डॉक्टरों को चुन-चुनकर गोली मारेंगे. इस प्रकार की धमकी के बाद लोगों में भय का माहौल पैदा करना इसके लिए आसान काम हो गया था. 


हाल के दिनों में प्रिंस खान के कई ऑडियो वायरल हुए, जिसके बाद झारखंड पुलिस एक्शन में आई और उसके गुर्गे का एनकाउंटर हुआ. जिसमें दो लोगों को गोली थी. ये सभी एयरपोर्ट थाना में हुए हत्याकांड में शामिल था.

 

प्रिंस खान ने दुबई के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में लिया शरण


गैंगस्टर प्रिंस खान आपराधिक वारदात का अंजाम पहले दुबई से दिलवा रहा था. लेकिन झारखंड पुलिस मुख्यालय ने नकेल कसी तो यह अब अपना ठिकाना बदल लिया है. पाकिस्तान के मुल्तानपुर को अब अपना नया ठिकाना बना लिया है. प्रिंस खान इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए अपने गिरोह के लोगों से बात करता है और वहीं से अपना गिरोह चला रहा है. इस मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय को मिली है. जिसके बाद उसे जल्द ही वापस लाया जाएगा. पुलिस की गिरफ्त में उसके गुर्गे ने कई खुलासा किया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp