Search

 
 
 

धनबाद : 80 फीट गहरी खदान में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासियाटांड़ स्थित 8 लेन सड़क के पास बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पत्थर क्रेशर के समीप लगभग 80 फीट गहरी खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ.
 

Dhanbad :  जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासियाटांड़ स्थित 8 लेन सड़क के पास बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पत्थर क्रेशर के समीप लगभग 80 फीट गहरी खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ.

 

शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पास के थाना को दी. सूचना पाकर बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.

 

खदान की गहराई अधिक होने के कारण पुलिस को शव बाहर निकालने में मुश्किल हो रही है. हालांकि टीम युद्धस्तर पर शव को निकालने में जुटी हुई है. मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस शव की पहचान और मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है.

 

Uploaded Image

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना दो से तीन दिन पुरानी हो सकती है. स्थानीय निवासी मनोहर महतो ने आशंका जताई है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को खदान में फेंक दिया होगा. उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और बढ़ गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही