Search

 
 
 

अमित शाह ने किया ऐलान, पंजाब में अकाली दल की NDA में वापसी, बड़ा भाई रहेगा

अमित शाह ने आगे जानकारी दी है कि पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा. इससे यह साफ हो गया है कि अगर एनडीए पंजाब में चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री अकाली दल का ही होगा. हालांकि उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. वैसे पुराने फॉर्मूले के मुताबिक, अकाली दल 94 और भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ती रही है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) की एनडीए में वापसी हो गयी है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे. 


गृह मंत्री ने यह ऐलान गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के दिन किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अकाली दल एनडीए का सबसे पुराना सहयोगी है. और गंठबंधन में हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक है. 


अमित शाह ने आगे जानकारी दी है कि पंजाब में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा. इससे यह साफ हो गया है कि अगर एनडीए पंजाब में चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री अकाली दल का ही होगा. हालांकि उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. वैसे पुराने फॉर्मूले के मुताबिक, अकाली दल 94 और भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ती रही है.

इसे भी पढ़ें - 

 https://lagatar.in/the-bjp-government-will-change-the-name-of-west-bengal-the-new-name-will-be-pashchim-banga


उल्लेखनीय है कि अगले साल पंजाब में चुनाव है. चुनाव को देखते हुए अमित शाह लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं. वह वहां की आम आदमी पार्टी की सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं. पंजाब को अगले दो साल के भीतर नशामुक्त करने की घोषणा कर रहे हैं. 


गौरतलब है कि भाजपा और अकाली दल के बीच गंठबंधन साल 1996 में पहली बार हुआ था. जिसके बाद से साल 2020 तक दोनों दलों के बीच गठबंधन रहा. हालांकि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव और साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ा था. इसका असर दोनों दलों के प्रदर्शन पर पड़ा था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही