Search

 
 
 

Dumka : बाइक सवार अपराधियों ने कार पर की तीन राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे टाटा मोटर्स के कर्मी

Dumka  :  मिली जानकारी के अनुसार, धौनी गांव निवासी नितेश पाठक अपने साथी पंकज मिश्रा के साथ सोमवार रात देवघर से कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोठिया-तालझारी मुख्य मार्ग पर मोरियार गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने लगातार तीन गोलियां चलाईं. अचानक हुए हमले से कार में सवार दोनों लोग सहम गए.
 
गोलीबारी

Dumka  :  जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक सवार दो अपराधियों ने एक कार को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग की. इस हमले में कार सवार नितेश पाठक बाल-बाल बच गए. एक गोली उन्हें छूकर निकल गई. जबकि फायरिंग में कार का शीशा और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें

 

मिली जानकारी के अनुसार, धौनी गांव निवासी नितेश पाठक अपने साथी पंकज मिश्रा के साथ सोमवार रात देवघर से कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोठिया-तालझारी मुख्य मार्ग पर मोरियार गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने लगातार तीन गोलियां चलाईं. अचानक हुए हमले से कार में सवार दोनों लोग सहम गए.

 

बताया जाता है कि नितेश पाठक देवघर स्थित टाटा मोटर्स में ईडीपी के पद पर कार्यरत हैं. वह रोजाना अपने गांव से देवघर आना-जाना करते हैं. सोमवार रात भी वह काम के बाद अपने साथी के साथ घर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई. फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सरैयाहाट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.

 

पुलिस आसपास के इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार दोनों हमलावरों की पहचान की जा सके. फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. जांच के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही