Search

 
 
 

Simdgea : मूक बधिर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सूरज प्रधान गिरफ्तार

Simdega :  जानकारी के अनुसार,  सिमडेगा जिले के जलडेगा गांव में एक मूक बाधिर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में पीड़िता की मां ने सिमडेगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के अनुसार, जब बच्ची दातून तोड़ने के लिए सामुदायिक भवन की ओर गई थी, तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
 
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Simdega :  सिमडेगा पुलिस ने मूक बधिर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सूरज प्रधान की गिरफ्तारी सोमवार देर शाम उसके घर से हुई है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार,  सिमडेगा जिले के जलडेगा गांव में एक मूक बधिर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में पीड़िता की मां ने सिमडेगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी के अनुसार, जब बच्ची दातून तोड़ने के लिए सामुदायिक भवन की ओर गई थी, तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.  

 

मूक बाधिर होने के कारण पीड़िता अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को बता नहीं पाई. हाल ही में जब मां ने किशोरी के शरीर में अचानक हो रहे बदलावों को देखा, तो उन्हें शक हुआ. परिजनों ने जब डॉक्टर से जांच कराई, तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई.

 

इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर गांव के युवक सूरज प्रधान के खिलाफ पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की. जांच के क्रम में सोमवार देर शाम सूरज प्रधान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही