Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह बिहार दौरे पर, आज शाम पार्टी नेताओं के साथ बैठक, कल सासाराम में जनसभा और नवादा में महारैली

Patna : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. आज शाम 6 बजे अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. शाम में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. वे पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार (2 अप्रैल) को वे सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शामिल होंगे. साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे नवादा में एक रैली को संबोधित करेंगे. अमित शाह पहले 2 अप्रैल को बिहार आने वाले थे. लेकिन उन्होंने अपने शिड्यूल में बदलाव किया. अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा की प्रदेश टीम व स्थानीय नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हैं. (पढ़ें, कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-navjot-singh-sidhu-will-be-released-today-got-one-year-sentence-in-road-rage-case/">कांग्रेस

नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज रिहा होंगे, रोड रेज के मामले में मिली थी एक साल की सजा)

6 माह में शाह पांचवीं बार बिहार दौरे पर

बता दें कि बीते छह महीने में अमित शाह पांचवीं बार बिहार दौरे पर हैं. पिछली बार अमित शाह 25 फरवरी को बिहार गये थे. उन्होंने वाल्मीकि नगर में जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान शाह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था. एक बार फिर से बीजेपी की नजर नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण पर है. दरअसल 2024 में लोकसभा चुनाव होना है. ऐसे में बीजेपी ने पूरी तरह कमर कस ली है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने 40 लोकसभा सीटों में से 36 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. चुनाव को देखते हुए शाह का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें : 8">https://lagatar.in/foreign-exchange-reserves-reached-the-highest-level-of-8-months-increased-by-5-98-billion-to-reach-578-78-b-fca-and-gold-reserves-also-increased/">8

माह के शीर्ष स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, एफसीए और गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा

दौरे से पहले सासाराम में सांप्रदायिक तनाव

इधर अमित शाह के दौरे से पहले सासाराम और नालंदा में सांप्रदायिक तनाव हो गया. रामनवमी जुलूस के दौरान जमकर हिंसा हुई. शोभायात्रा पर जमकर पथराव किया गया. इसके बाद उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पथराव और आगजनी के बाद इंटरनेट सेवा को को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. वहीं पूरे रोहतास जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है. घटना के बाद भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/resolution-against-hinduphobia-passed-in-americas-georgia-assembly/">अमेरिका

की Georgia Assembly में हिंदूफोबिया के खिलाफ प्रस्ताव पारित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही