Search

 
 
 

अमित शाह आज बिहार दौरे पर, झंझारपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

 
Madhubani :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. शाह मधुबनी के झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही अररिया के जोगबनी में एसएसबी के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बीजेपी रैली में शाह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. अमित शाह दोपहर एक बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाग वहां से हेलिकॉप्टर से सीधे झंझारपुर जायेंगे. कर्पूरी स्टेडियम में वो बीजेपी की जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दरभंगा लौट आयेंगे. (पढ़ें, भारतीय">https://lagatar.in/experiment-proved-costly-indian-team-lost-in-thrilling-match-against-bangladesh/">भारतीय

टीम को प्रयोग पड़ गया भारी, बांग्लादेश से रोमांचक मुकाबले में मिली शिकस्त)

इन मुद्दों पर नीतीश सरकार को घेर सकते हैं शाह

बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है. बीजेपी के कई बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. अमित शाह को बिहार की जिम्मेवारी दी गयी है. ऐसे में शाह अक्सर बिहार दौरे पर जाते रहते हैं और सरकार की खामियों से जनता को रूबरू कराते हैं. अमित शाह जनसभा में सनातन विवाद पर पलटवार करते नजर आ सकते हैं. वहीं राजनीतिक तुष्टीकरण, बिहार में बढ़ते अपराध और अराजकता को लेकर नीतीश व तेजस्वी के खिलाफ सवाल खड़े कर सकते हैं. भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर शाह लालू और नीतीश कुमार को भी घेरते नजर आ सकते हैं. एम्स निर्माण के विवाद को लेकर भी शाह तेजस्वी को घेर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-working-committee-meeting-today-discussion-on-strategy-for-2024-los-and-vis-elections/">कांग्रेस

कार्य समिति की बैठक आज, 2024 लोस व विस चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

बीते एक साल में शाह का यह छठवां दौरा

बीते एक साल में शाह पांच बार बिहार आये हैं. यह उनका छठवां दौरा है. पिछले साल सितंबर मह में ही पूर्णिया से बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था. इसके बाद उन्होंने सिताब दियारा (छपरा), वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण), पटना, नवादा और लखीसराय में रैलियां कीं. अब शाह मिथिलांचल को साधने के लिए झंझारपुर में जनसभा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/government-land-grabbed-job-in-ecl-grabbed-compensation-also-stolen/">सरकारी

जमीन हड़पी, ईसीएल में नौकरी हथियायी, मुआवजा भी डकार गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही