Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आतंकियों के निशाने पर अमित शाह ! , दौरे को लेकर बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर

Patna: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वो पटना और पश्चिमी चंपारण में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. खुफिया विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में अमित शाह पर आतंकी हमला हो सकता है. इस इनपुट पर बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर है. मिली जानकारी के अनुसार शाह पर स्ट्रिंगर मिसाइल से हमले का अंदेशा व्यक्त किया गया है. इसे पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bumper-restoration-will-happen-again-in-bihar-study-in-private-medical-colleges-at-government-rate-cabinet-decision/">बिहार

में फिर होगी बंपर बहाली, सरकारी दर पर निजी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई, कैबिनेट का फैसला
बिहार के पुलिस महानिदेशक ने पटना और पश्चिमी चंपारण के एसपी को इसे लेकर पत्र भेजा है. पत्र में इस बात की जानकारी दी गई है कि आतंकियों के पास स्ट्रिंगर मिसाइल होने के इनपुट मिले हैं. इस मिसाइल से कई वीआईपी को जान का खतरा है. इस इनपुट के बाद पटना और पश्चिम चंपारण में पुलिस हाई अलर्ट पर है. वहीं अमित शाह के कार्यक्रमों के स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-session-decision-not-to-hold-election-of-working-committee-kharge-will-nominate-members/">कांग्रेस

का अधिवेशन : कार्यसमिति का चुनाव नहीं कराने का फैसला, खड़गे करेंगे सदस्यों को नामित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही