Search

 
 
 

अमित शाह ने असम में कहा, घुसपैठिये कांग्रेस के वोट बैंक, भारत से बाहर निकालना होगा

अमित शाह ने सीआरपीएफ की तारीफ करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वहां पत्थरबाजी की घटनाओं की संख्या नगण्य हो गयी है. मणिपुर में जातीय हिंसा से निपटने और माओवादियों की कमर तोड़ने में सीआरपीएफ की भूमिका सराहनीय रही है.
 

Guwahati :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं. वे शुक्रवार रात अगरतला से गुवाहाटी पहुंचे. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया.

 

 
श्री शाह आज शनिवार को गुवाहाटी स्थित अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.


अमित शाह ने सीआरपीएफ की तारीफ करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वहां पत्थरबाजी की घटनाओं की संख्या नगण्य हो गयी है. मणिपुर में जातीय हिंसा से निपटने और माओवादियों की कमर तोड़ने में सीआरपीएफ की भूमिका सराहनीय रही है.  

 

इस अवसर पर अमित शाह ने आरोप लगाया कि घुसपैठिये कांग्रेस के वोट बैंक हैं. कहा कि अगर देश नक्सलियों से मुक्त हो सकता है, तो घुसपैठियों से भी मुक्त हो सकता है. 


गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा कि अतिक्रमित जमीन पर बसे घुसपैठियों को हटाने से ही समस्या नहीं सुलझनेवाली, बल्कि उन्हें भारत से बाहर भी निकालना होगा. उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में अवैध प्रवासियों को न केवल मतदाता सूची से बल्कि देश से भी निकाल दिया जायेगा. 


इससे पहले अमित शाह ने देश से नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन बताते हुए कहा था कि सरकार  निर्धारित 31 मार्च की समयसीमा तक देश से नक्सलवाद का खात्मा कर देगी.   

 

अमित शाह ने सीआरपीएफ दिवस परेड में बल के कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक वितरित किये.14 सैनिकों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 5 को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 5 बटालियनों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.


अमित शाह ने आज शनिवार को असम पुलिस बटालियन के नया परिसर की आधारशिला भी रखी. इस अवसर पर  मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सहित कई नेतागण मौजूद रहे.  


उन्होंने कहा कि असम पुलिस की 10वीं बटालियन का नया परिसर घुसपैठियों के अतिक्रमण से मुक्त कराई गयी भूमि पर विकसित किया जायेगा. घुसपैठियों की वजह से असम सहित देश भर की सुरक्षा को बहुत बड़ा खतरा है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही