Search

 
 
 

ललन सिंह के गढ़ लखीसराय में अमित शाह की जनसभा आज, JDU से लोकसभा सीट छीनने की कवायद

 
Lakhisarai : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ कहे जाने वाले लखीसराय के गांधी मैदान में अपराह्न तीन बजे शाह जनसभा को संबोधित करेंगे. शाह के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम को लेकर लखीसराय में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है. जनसभा में 25,000 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. (पढ़ें, राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-leaves-for-manipur-will-meet-people-displaced-by-caste-violence/">राहुल

गांधी मणिपुर के लिए रवाना हुए, जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मिलेंगे)

अशोकधाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे शाह

जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह लखीसराय पहुंचने के बाद अशोक धाम मंदिर जायेंगे. वहां वे महादेव के विशाल शिवलिंग की पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर सूर्यगढ़ा गांधी मैदान जायेंगे. यहां शाह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें : ‘टाइटन’">https://lagatar.in/human-remains-found-in-the-wreckage-of-titan-submarine/">‘टाइटन’

पनडुब्बी के मलबे में मिले मानव अवशेष, जांच के बाद होंगे कई खुलासे

इस सीट से अपने उम्मीदवार उतार सकती है बीजेपी

लखीसराय इलाका मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है. यहां जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं. ऐसे में अमित शाह के लखीसराय दौरे से राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गयी है. माना जा रहा है कि बीजेपी इस सीट को जेडीयू से छीनने की रणनीति तैयार कर रही है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी यहां से अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतार सकती है. इसे भी पढ़ें : सऊदी">https://lagatar.in/saudi-arabia-firing-outside-us-consulate-security-personnel-killed/">सऊदी

अरब : अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी, सुरक्षा कर्मी की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही