Search

अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द, जनसभा को करने वाले थे संबोधित

Patna :  हिंसक झड़प  के बाद धारा 144 लागू होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द हो गया है. रविवार (2 अप्रैल) को शाह सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती समारोह में शामिल होने वाले थे. साथ ही वे यहां एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे.  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस बात की पुष्टि की. सम्राट चौधरी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है. वे केवल नवादा की जनसभा को संबोधित करेंगे. सासाराम दौरा रद्द होने के बावजूद अमित शाह बिहार दौरे पर आयेंगे. आज शाम 6 बजे अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. शाम में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. वे पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे. फिर 2 अप्रैल को वे नवादा में एक रैली को संबोधित करेंगे. (पढ़ें, हावड़ा">https://lagatar.in/situation-peaceful-in-howrah-prohibitory-orders-still-in-force-cid-investigation-completed/">हावड़ा

में स्थिति शांतिपूर्ण, निषेधाज्ञा अब भी लागू, सीआईडी की जांच पूरी, स्मृति ईरानी ने ममता पर हमला बोला)

6 माह में शाह पांचवीं बार बिहार दौरे पर

बता दें कि बीते छह महीने में अमित शाह पांचवीं बार बिहार दौरे पर हैं. पिछली बार अमित शाह 25 फरवरी को बिहार गये थे. उन्होंने वाल्मीकि नगर में जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान शाह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था. एक बार फिर से बीजेपी की नजर नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण पर है. दरअसल 2024 में लोकसभा चुनाव होना है. ऐसे में बीजेपी ने पूरी तरह कमर कस ली है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने 40 लोकसभा सीटों में से 36 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. चुनाव को देखते हुए शाह का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-students-came-out-on-the-road-to-protest-against-the-planning-policy-closed-shops/">साहिबगंज

: नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, दुकानों को कराया बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp