Search

 
 
 

धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन में दिसंबर से लगेगा एक अतिरिक्त एसी कोच

लवे अधिकारियों ने बताया कि यह एक्स्ट्रा कोच आज ही कोयंबटूर से जोड़ दिया जाएगा, ताकि धनबाद से ट्रेन के चलने तक सारी तैयारी पूरी हो सके. ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से इस ट्रेन में लगातार यात्रियों की भीड़ हो रही है.
 

Dhanbad : धनबाद रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन में बड़ा बदलाव किया है. इस ट्रेन में एक दिसंबर से एक एक्स्ट्रा थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी और सफर भी आरामदायक होगा.


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह एक्स्ट्रा कोच आज ही कोयंबटूर से जोड़ दिया जाएगा, ताकि धनबाद से ट्रेन के चलने तक सारी तैयारी पूरी हो सके. ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से इस ट्रेन में लगातार यात्रियों की भीड़ हो रही है. जिस वजह से रेलवे को एडिशनल कोच लगाने का फैसला लेना पड़ा. अधिकारियों का कहना है कि नया कोच लगने से यात्रियों को अधिक जगह और बेहतर सुविधा मिलेगी. इस फैसले से धनबाद और कोयंबटूर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर में सहूलियत होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही