Search

 
 
 

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर झारखंड में अव्यवस्था का माहौल बनाया जा रहा है : विनोद पांडे

 
Ranchi : झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने कहा है कि जब से झारखंड में आदिवासी युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा येन-केन-प्रकारेण षड्यंत्र रच कर सरकार को गिराने के कई भरसक प्रयास किए गए हैं, जिसमें हर बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी है. सभी राजनैतिक प्रयासों के दुरुपयोग के पश्चात अब केंद्र सरकार और भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. श्री पांडे ने कहा कि 20 जनवरी को भी ईडी के अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री से सात घंटे से अधिक अवधि तक कैमरे के समक्ष पूछताछ की गयी है. आखिर साढ़े तीन करोड़ जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए एक मुख्यमंत्री से पूछताछ के नाम पर ईडी के अधिकारी कितना समय चाहते हैं? पूछताछ के तीन-चार दिनों के अंदर ही पुनः एक समन जारी कर दिया जाता है और कहा जाता है कि उन्हें तीन-चार दिनों के अंदर ही पुनः जवाब दर्ज करवाने आना है. मुख्यमंत्री को प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ राजनीतिक दायित्वों का भी निर्वहन करना पड़ता है. इन परिस्थितियों के बावजूद ईडी की गतिविधि में छुपी राजनीति को समझते हुए भी श्री सोरेन ने ईडी अधिकारियों को 31 जनवरी 2024 दोपहर एक बजे का समय पूछताछ के लिए अपनी उपलब्धता प्रेषित की है. विदित हो कि 29 जनवरी और 31 जनवरी 2024 को भी मुख्यमंत्री को जिला मुख्यालय में उपस्थित होकर राज्य की गरीब जनमानस के बीच लोक-कल्याणकारी एवं महत्वकांक्षी अबुआ आवास योजना का हज़ारों जरूरतमंद लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित करना था. इन सबके बीच ईडी के द्वारा अनायास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर 29 जनवरी को आग्नेयास्त्रों से लैस सैकड़ों जवानों के साथ सुबह-सुबह पहुंचना विधिसम्मत प्रतीत नहीं होता है. आखिर ऐसी क्या जल्दबाज़ी थी कि ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए दो दिन भी इंतज़ार नहीं कर सकते थे और वह भी तब जब एक हफ्ते पहले ही सात घंटे की पूछताछ हो चुकी थी? श्री पांडेय ने कहा कि क्या यह एक मुख्यमंत्री के मान-सम्मान के साथ-साथ राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता का अपमान नहीं है? क्या ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के हाथ की कठपुतली बन कर रह गयी है? इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही