Search

 
 
 

गोवर्धन पूजा पर इस्कॉन रांची में भक्ति और उल्लास का माहौल

कांके रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में आज गोवर्धन पूजा और गौपूजा का भव्य आयोजन किया गया. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ उमड़ी
 

Ranchi : कांके रोड स्थित इस्कॉन मंदिर में आज गोवर्धन पूजा और गौपूजा का भव्य आयोजन किया गया. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस्कॉन के भक्तों ने गोवर्धन पर्वत की आकर्षक झांकी तैयार की, जिसमें श्याम कुंड, राधा कुंड, गोविंद कुंड और मानसी गंगा जैसे प्रसिद्ध वृंदावन धाम के पवित्र स्थलों का सुंदर चित्रण किया गया.

 

Uploaded Image

 

भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया और 108 प्रकार के स्वादिष्ट भोग अर्पित किए गए. प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत मधुर कीर्तन से हुई. इसके बाद भक्तों ने गोवर्धन पर्वत की विशेष आरती उतारी और परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की.

 

इस अवसर पर इस्कॉन रांची के प्रबंधक श्री मधुसुदन मुकुंद दास ने कथा के माध्यम से भारतीय संस्कृति में गोवर्धन पूजा और गौपूजा के महत्व को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि गोवर्धन पर्वत साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का ही स्वरूप है और इसकी पूजा से जीवन में समृद्धि एवं शांति आती है.

 

आयोजन में 600 से अधिक भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों ने कीर्तन पर नृत्य कर भक्ति भाव से आनंद लिया और स्वादिष्ट प्रसाद का वितरण किया गया

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही