Search

 
 
 

रांची : काली पूजा के बाद तालाबों में विसर्जित सामग्री की निगम ने की सफाई

काली पूजा संपन्न होने के बाद पूरे शहर में श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा सामग्री और प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न तालाबों और जलाशयों में किया गया.
 

Ranchi :  काली पूजा संपन्न होने के बाद पूरे शहर में श्रद्धालुओं द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा सामग्री और प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न तालाबों और जलाशयों में किया गया. इसके बाद रांची नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के सभी प्रमुख जलाशयों -जैसे कि बड़ा तालाब, रुक्का डैम, चडरी तालाब, कांके डैम, धुर्वा डैम आदि में विशेष सफाई अभियान शुरू किया.

 


नगर निगम की टीम ने सफाईकर्मियों और संसाधनों की संख्या बढ़ाकर अभियान को युद्धस्तर पर चलाया. इस दौरान तालाबों से फूल-मालाएं, कपड़े, लकड़ी, राख, मिट्टी और अन्य पूजा सामग्रियां निकाली गईं. निगम का उद्देश्य है कि विसर्जन के बाद जल प्रदूषण और दुर्गंध की समस्या न बढ़े तथा जलाशयों की स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन बरकरार रहे.

 


नगर आयुक्त ने बताया कि निगम की ओर से पहले से ही पूजा समितियों को निर्देश दिए गए थे कि वे निर्धारित विसर्जन स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि तालाबों और नालों में गंदगी न फैले. इसके बावजूद कई स्थानों पर  श्रद्धालुओं ने सीधे तालाबों में सामग्री प्रवाहित कर दी, जिसके कारण तुरंत सफाई अभियान चलाना पड़ा

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही