Search

 
 
 

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' पर FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनोज बाजपेयी स्टारर वेब फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
 

Lagatar desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनोज बाजपेयी स्टारर वेब फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.यह शिकायत लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज की गई, जिसमें आरोप है कि फिल्म में धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है.

 

 

पुलिस का बयान

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने जारी बयान में कहा कि फिल्म का टाइटल ब्राह्मण समुदाय को अपमानित करने के उद्देश्य से रखा गया है. फिल्म के कंटेंट और नाम को लेकर ब्राह्मण समाज और कई सामाजिक संगठनों में गुस्सा है, जिन्होंने विरोध और प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है. पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में समाज की शांति बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

टीजर के बाद विवाद बढ़ा

बताया गया कि फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद दर्शकों के कुछ वर्गों में आपत्ति हुई. इसके बाद हजरतगंज थाने के SHO विक्रम सिंह ने FIR दर्ज की. लोगों का कहना था कि फिल्म का टाइटल ब्राह्मण समुदाय की छवि को खराब करता है.

 

नीरज पांडे का बयान

फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे ने सफाई दी है कि फिल्म एक फिक्शनल कॉप ड्रामा है. उन्होंने कहा कि पंडत शब्द केवल फिक्शनल कैरेक्टर के नाम के तौर पर इस्तेमाल किया गया है. फिल्म किसी जाति, धर्म या समुदाय पर टिप्पणी नहीं करती.

 

नीरज ने कहा कि उन्होंने प्रमोशनल मटेरियल को हटाने का फैसला किया है, ताकि दर्शक फिल्म को पहले पूरी तरह देखें और कहानी को समझें, न कि सिर्फ टीजर या नाम पर राय बनाएं. उन्होंने फिल्म को दर्शकों के साथ जल्दी साझा करने की जानकारी भी दी.

 

फिल्म को बैन करने की मांगें

टीजर रिलीज के बाद कुछ संगठनों ने फिल्म के बैन की मांग की. फिल्ममेकर कंबाई और ब्रज के संतों ने आरोप लगाया कि टाइटल के अप्रूवल के नियमों का पालन नहीं किया गया और ब्राह्मण समाज की छवि धूमिल की जा रही है.

 

वेब फिल्म 'घूसखोर पंडित' की कास्ट


इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम रितेश शाह है और प्रोड्यूसर नीरज पांडे हैं. वही मनोज बाजपेयी ने इसमें अजय दीक्षित का किरदार निभाया है.जो एक करप्ट पुलिस ऑफिस है. और वह 'पंडित' के नाम से फेमस है. इनके अलावा नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में हैं.फिल्म  की कहानी एक करप्ट पुलिस ऑफिसर पंडत  की है, जो अपने तरीके से कानून और अपराध के बीच संतुलन बनाए रखता है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही