Search

 
 
 

बोकारो : 1984 सिख दंगा पीड़ितों के लिए 14.62 लाख मुआवजा आवंटित

झारखंड सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय और राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बोकारो जिले के चिह्नित दंगा पीड़ितों के लिए 14.62 लाख मुआवजा राशि आवंटित कर दी है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय और राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बोकारो जिले के चिह्नित दंगा पीड़ितों के लिए 14.62 लाख मुआवजा राशि आवंटित कर दी है.

 

विभाग ने बीते 29 जनवरी को इस राशि के आवंटन को औपचारिक स्वीकृति दी थी. अब इस फंड को उन परिवारों को दिया जाएगा, जो दशकों से मुआवजे का इंतजार कर रहे थे.

 

इस संबंध में विभाग के सचिव ने बोकारो डीसी को पत्र लिखकर सूचना दी है और और भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. पत्र में  स्पष्ट किया गया है कि आवंटित राशि का वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाए.

 

बता दें कि मुआवजे का भुगतान केवल उन्हीं पीड़ितों को किया जाएगा, जिनका नाम सरकारी सूची में दर्ज है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही