Search

 
 
 

राज्यपाल से शिकायत के बाद VC दिनेश सिंह ने चांसलर पोर्टल एडमिशन मामले में बुलाई बैठक

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति ने चांसलर पोर्टल से एडमिशन के मामले में बैठक बुलायी है. सात फरवरी को होने वाली बैठक में सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को एडमिशन के ब्योरे से साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है.
 

Ranchi : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति ने चांसलर पोर्टल से एडमिशन के मामले में बैठक बुलायी है. सात फरवरी को होने वाली बैठक में सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को एडमिशन के ब्योरे से साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया है. 


उल्लेखनीय है कि राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने राज्यपाल से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के अधीन संबद्ध कॉलेजों को चांसलर पोर्टल की सुविधा देने के मामले भेदभाव बरतने से संबंधित शिकायत की थी.

 

राज्यपाल को सौंपे गये शिकायती पत्र में कहा गया था कि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के तीन नवंबर 2025 को जारी एक आदेश में 4 और 5 नवंबर 2025 को चांसलर पोर्टल सिर्फ सरकारी कालेजों के लिए खोलने का निर्देश दिया गया था.

 

हालांकि सरकारी कॉलेजों के लिए खोले गये पोर्टल की अवधि में कुछ संबद्ध कॉलेजों को भी पोर्टल पर एडमिशन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी. इस अवधि में पांकी कॉलेज द्वारा 5 और 6 नवंबर 2025 को चांसलर पोर्टल पर एडमिशन के लिए आवेदन दिया गया, जिसे स्वीकार किया गया.

 

इसके अलावा बीएस कॉलेज लातेहार को 30 सितंबर 2025 के बाद भी चांसलर पोर्टल पर एडमिशन की सुविधा दी गयी. हालांकि एके सिंह कॉलेज को 30 सितंबर 2025 के बाद चांसलर पोर्टल पर आवदेन देने का मौका नहीं दिया गया.

 

राज्यपाल को वित्त मंत्री द्वारा चांसलर पोर्टल से एडमिशन मामले में भेदभाव की शिकायत मिलने के बाद कुलपति ने यह कदम उठाया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही