Search

खलारी में डकरा कांटा घर के पास TPC उग्रवादियों ने की फायरिंग

Ranchi :  खलारी थाना क्षेत्र के डकरा कांटा घर (वे-ब्रिज) के समीप शुक्रवार की सुबह टीपीसी उग्रवादियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की है. इस घटना के बाद कोयला व्यवसाय से जुड़े कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लोग अपने दैनिक कार्यों और कोयला लोडिंग के काम में जुटे थे. तभी टाटीझरिया पुलिस कैंप से कुछ ही दूरी पर स्थित डकरा कांटा घर के पास उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग की.

 

घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp