Search

 
 
 

बोकारो : सेजल पांच और पुष्पा सात महीने से लापता, अब CID खंगालेगी सुराग

जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से लापता दो लड़कियों के मामले की जांच अब सीआईडी को सौंपी गई है. जानकारी के अनुसार, सेजल झा पिछले पांच वर्षों से, जबकि पुष्पा कुमारी सात महीने से लापता है.
 

Bokaro :   जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से लापता दो लड़कियों के मामले की जांच अब सीआईडी को सौंपी गई है. जानकारी के अनुसार, सेजल झा पिछले पांच वर्षों से, जबकि पुष्पा कुमारी सात महीने से लापता है.

 

रहस्यमय तरीके से गायब हुई इन दोनों लड़कियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, इस मामले में सीआईडी की एंट्री के बाद परिजनों में न्याय मिलने की एक नई उम्मीद जगी है.

 

सेजल झा केस : पांच साल, चार एसपी और नतीजा अब भी शून्य 

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गिरधरटांड गांव की रहने वाली सेजल झा बीते 16 अक्तूबर 2020 को गायब हुई थी. वह सुबह करीब 10:45 बजे साइकिल से ट्यूशन पढ़ने निकली थी, लेकिन महज 15 मिनट बाद ही उसकी साइकिल, चप्पल और किताबें सड़क किनारे लावारिस हालत में मिलीं.

 

घटना के बाद तत्कालीन एसपी ने एसआईटी गठित की. इसके बाद भी अलग-अलग एसपी ने अपने कार्यकाल में टीम गठित कर कई राज्यों में छापेमारी की. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

 

परिजनों की मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय ने केस रिकॉल किया है. अब सीआईडी ने केस डायरी अपने हाथ में ले ली है और नए सिरे से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

 

पुष्पा कुमारी मामला : सात महीने से जारी है तलाश 

इसी थाना क्षेत्र के खुटाडीह गांव की 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी बीते 21 जुलाई 2025 को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी और फिर कभी वापस नहीं लौटी.

 

उसकी साइकिल बेडानी मोड़ पर बरामद हुई थी. पुष्पा की मां रेखा देवी ने गांव के ही एक युवक दिनेश कुमार महतो पर शक जताया है. पुलिस उससे पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है.



https://lagatar.in/ranchi-woman-shot-dead-on-suspicion-of-witchcraft-six-arrested

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही