Search

 
 
 

होली पर रांची से तीन स्पेशल ट्रेनें, टाटानगर से चलेंगी दो ट्रेनें

होली इस बार 4 मार्च को मनाई जाएगी. त्योहार के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रांची से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
 

Ranchi :  होली इस बार 4 मार्च को मनाई जाएगी. त्योहार के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रांची से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

 

रांची रेल मंडल से चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों में रांची–गोरखपुर–रांची, रांची–अजमेर–रांची और रांची–जयनगर–रांची शामिल हैं. इसके अलावा, टाटानगर रेल मंडल से दो स्पेशल ट्रेनें टाटानगर–किशनगंज–टाटानगर और टाटानगर–बक्सर–टाटानगर चलाई जाएंगी.रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यदि त्योहार के दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ती है तो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर भी विचार किया जाएगा.

 

रांची और टाटानगर से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से झारखंड के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के समय बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग अपने गृह नगरों की ओर लौटते हैं, जिससे सामान्य ट्रेनों में भीड़ बहुत बढ़ जाती है.रेल प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर और अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही