Search

 
 
 

पत्रकारों की सुरक्षा पर होगी ऑनलाइन बैठक, झारखंड से IG ऑपरेशन नरेंद्र सिंह होंगे शामिल

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर 12 अगस्त को गृह मंत्रालय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. इसमें झारखंड सरकार की ओर से पुलिस महानिरीक्षक ऑपरेशन नरेंद्र कुमार सिंह शामिल होंगे.
 

Ranchi: पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर 12 अगस्त को गृह मंत्रालय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. इसमें झारखंड सरकार की ओर से पुलिस महानिरीक्षक ऑपरेशन नरेंद्र कुमार सिंह शामिल होंगे. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में पूर्व में जारी नामांकन में बदलाव किया है.

 

इसे भी पढ़ें: 

 

विभाग के संयुक्त सचिव संजय पाण्डेय की ओर से  गृह सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी. इसमें झारखंड की ओर से पहले पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग अजय लिंडा को शामिल होना था. अब उनके स्थान पर पुलिस महानिरीक्षक ऑपरेशन नरेंद्र कुमार सिंह को नामित किया गया है.

 

विभाग ने संशोधित नामांकन की जानकारी संबंधित दोनों अधिकारियों को देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है. बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही