Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची की नदियों के संरक्षण के लिए बनेगा अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान, MSWG की बैठक में चर्चा

शहर की नदियों और जल निकायों के संरक्षण, प्रबंधन और पुनर्जीवन को लेकर नगर निगम ने पहल शुरू की है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में मल्टी स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप (MSWG) की बैठक हुई, जिसमें अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  शहर की नदियों और जल निकायों के संरक्षण, प्रबंधन और पुनर्जीवन को लेकर नगर निगम ने पहल शुरू की है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में मल्टी स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप (MSWG) की बैठक हुई, जिसमें अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

यह प्लान राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (NIUA) और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) द्वारा वर्ल्ड बैंक के सहयोग से तैयार की जा रही है. बैठक से पहले NIUA की टीम ने शहर के विभिन्न जल स्रोतों और क्षेत्रों का सर्वेक्षण भी किया.

 

बैठक में फ्लडप्लेन संरक्षण, नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाना, जल निकायों का पुनर्जीवन, जैव विविधता संरक्षण, ट्रीटेड वॉटर का पुनः उपयोग, स्टॉर्म वाटर व भूजल प्रबंधन, इको-फ्रेंडली रिवरफ्रंट विकास, सीवरेज सिस्टम और जन-जागरूकता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

 

बैठक में बताया गया कि ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम के तहत गंगा बेसिन के 60 शहरों के लिए URMP तैयार किया जा रहा है, जिसमें रांची भी शामिल है. योजना के तहत हरमू नदी, शहरी क्षेत्र की स्वर्णरेखा नदी और शहर के प्रमुख तालाबों व झीलों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

 

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि शहर के इकोसिस्टम को संतुलित रखने के लिए सभी विभागों और नागरिकों की भागीदारी जरूरी है. इस बात पर जोर दिया कि जल निकायों के स्थायी संरक्षण के लिए लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना होगा.

 

इसके साथ ही सुशांत गौरव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना को अभियान के रूप में चलाकर तय समय में लक्ष्य हासिल किए जाएं. 

 

 

इस दौरान NMCG के पूर्व महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, सुडा के उप निदेशक अतुल कुमार, SAMETI के डायरेक्टर विकाश कुमार, NIUA के प्रोजेक्ट लीड राहुल सचदेवा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही