Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित चंपापुर गांव में रात करीब 12:30 बजे एक खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर तालाब के पास पलट गया और चालक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Jamtara :  जिले में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित चंपापुर गांव में रात करीब 12:30 बजे एक खाली ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर तालाब के पास पलट गया और चालक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

 

Uploaded Image

 

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. शुक्रवार की सुबह जब मृतक के परिजन वहां पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया.

 

मृतक की पहचान धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया निवासी हंसराज रजवार के रूप में हुई है. वह मूल रूप से नारायणपुर के पांडेडीह गांव का रहने वाला था और जीविका के लिए ट्रैक्टर चलाता था. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही