Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला :  तालाब में डूबकर दो चचेरी बहनों की मौत, तीन बचाई गईं

जिले के बसिया थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से पांच लड़कियां डूब गईं. इनमें से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. जबकि ग्रामीणों की मदद से तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
Advertisement
Advertisement

Gumla :  जिले के बसिया थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से पांच लड़कियां डूब गईं. इनमें से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. जबकि ग्रामीणों की मदद से तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

 

मृतका की पहचान सनीचर टोली निवासी काजल कुमारी (18 वर्षीय) और उसकी चचेरी बहन दीपिका कुमारी उर्फ दीपशिखा (18 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

बताया जा रहा है कि पांचों लड़कियां तालाब में नहाने गई थी. इसी दौरान एक लड़की गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. उसे बचाने के लिए बाकी लड़कियां भी पानी में कूद गईं, जिससे सभी गहरे हिस्से में चली गईं.

 

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया. लेकिन दो की जान नहीं बच सकी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही