Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : CRPF कैंप के सामने दुकान का छप्पर तोड़ एक लाख उड़ा ले गए चोर

बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई कला स्थित सीआरपीएफ कैंप के मोर्चा नंबर नौ के ठीक सामने एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चोर छप्पर तोड़कर दुकान में घुसे और गल्ला में रखे करीब एक लाख उड़ा ले गए.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई कला स्थित सीआरपीएफ कैंप के मोर्चा नंबर नौ के ठीक सामने एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चोर छप्पर तोड़कर दुकान में घुसे और गल्ला में रखे करीब एक लाख उड़ा ले गए. 

 

जानकारी के अनुसार, मोरवाई कला निवासी जयप्रकाश गुप्ता गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद कर रोज की तरह घर चले गए थे. शुक्रवार की सुबह जब वे अपनी दुकान का ताला खोल कर अंदर गए तो सन्न रह गए.

 

उन्होंने देखा कि दुकान के ऊपर का छप्पर कटा हुआ है और दुकान का सब सामन बिखरा पड़ा है.  दुकान के गल्ला में रखे करीब एक लाख रुपये नगद गायब है. इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी.

 

Uploaded Image

 

सीआरपीएफ कैंप के सामने हुई चोरी ने जहां लोगों को सकते में डाल दिया है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.  स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सीआरपीएफ कैंप के सामने ही इस तरह की चोरी की घटना हो सकती है, तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है.

 

बरवाडीह थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं चिंता का सबब बनती जा रही है. लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी, मामले का खुलासा करने और क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

 

 

बता दें कि बरवाडीह में पिछले दिनों चोरी की कई घटनाएं हुई है. दो मंदिरों में भी चोरी हुई थी. लेकिन अभी तक चोर पकड़े नहीं गए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही