Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा पुलिस व ग्रामीण झड़प : पथराव में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, कई हिरासत में, हालात तनावपूर्ण

जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण है. सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हुए पथराव में 25 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हुए हैं. सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
Advertisement
Advertisement

Garhwa :  जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण है. सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हुए पथराव में 25 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हुए हैं. सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. 

 

घायलों की संख्या अधिक होने के कारण सदर अस्पताल में आपात स्थिति जैसी व्यवस्था करनी पड़ी. चिकित्सकों की टीम ने रातभर इलाज जारी रखा. प्राथमिक उपचार के लिए कई अधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे, जिनमें पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, चालक और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थे. 

 

 

दो थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल

इस घटना में दो थाना प्रभारी के अलावा सब-इंस्पेक्टर, एएसआई, चालक और कई जवान घायल हुए हैं, जिससे पुलिस विभाग में भारी नाराजगी देखी जा रही है. पुलिस अधीक्षक अमर कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

 

अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. जबकि घटनास्थल से दो दर्जन से अधिक बाइक बरामद की गई है. बरामद वाहनों के कागजात और नंबर प्लेट के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है. 

 

किसी को नहीं बख्शा जाएगा :  एसपी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है. बरामद बाइकों के आधार पर छापेमारी जारी है और घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही