Search

 
 
 

गढ़वा में पुलिस-ग्रामीणों के बीच तनाव, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज व कई राउंड हवाई फायरिंग

गढ़वा जिले के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत महूलिया गांव में ट्रैक्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए और प्रदर्शन तेज हो गया।
 

Garhwa : गढ़वा जिले के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत महूलिया गांव में ट्रैक्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए और प्रदर्शन तेज हो गया.

 

सूचना मिलने पर जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. इसी दौरान भीड़ ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पत्थरबाजी में सदर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हो गए.

 

स्थिति तेजी से बिगड़ती देख पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन भीड़ के उग्र होते ही लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने माहौल काबू में करने के लिए लगातार कई राउंड हवाई फायरिंग की. हवाई फायरिंग की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई.

 

घटना के बाद पूरे महूलिया गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही