Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नाबालिग हत्याकांड में जांच तेज, संदिग्ध दर्जनों युवकों की कराई गई मेडिकल जांच

चैनपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव में बीते साल नवंबर में हुई नाबालिग हत्याकांड की जांच अब तेज होती नजर आ रही है. पुलिस ने शक के दायरे में आए दर्जनों युवकों का MMCH में मेडिकल जांच कराया. इस दौरान उन दो युवकों का भी मेडिकल परिक्षण किया गया, जिन पर परिजनों ने आरोप लगाये हैं.
Advertisement
Advertisement

Palamu :  चैनपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव में बीते साल नवंबर में हुई नाबालिग हत्याकांड की जांच अब तेज होती नजर आ रही है. पुलिस ने शक के दायरे में आए दर्जनों युवकों का MMCH में मेडिकल जांच कराया. इस दौरान उन दो युवकों का भी मेडिकल परिक्षण किया गया, जिन पर परिजनों ने आरोप लगाये हैं. 

 

बताते चलें कि लगातार डॉट इन ने ''नाबालिग हत्याकांड में पांच माह बाद भी चैनपुर पुलिस को नहीं मिला सुराग'' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. वहीं स्पेशल रिपोर्ट आने के बाद संदिग्ध युवकों को मेडिकल परीक्षण व डीएनए जांच के लिए अस्पताल लाया गया.

 

Uploaded Image

MMCH में मेडिकल जांच के लिए खड़े संदिग्ध युवक

 

ज्ञात हो कि बीते 7 नवंबर को चैनपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव से 10 वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी. परिजनों ने उसी दिन चैनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दो दिन बाद 9 नवंबर की सुबह गांव के एक कुएं से बच्ची का शव बरामद किया गया.

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. घटनास्थल से बच्ची का चप्पल एवं कुछ अन्य सामान भी बरामद किए गए थे.

 

Uploaded Image

 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने के बाद रांची से फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया था. संभवत: फॉरेंसिक टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है, जिसके आधार पर अब जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस FSL रिपोर्ट और मेडिकल जांच से मिले साक्ष्यों का मिलान करेगी. इसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. माना जा रहा है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया जा सकता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही