Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : नगर परिषद अध्यक्ष का सख्त संदेश, किसी काम के लिए न दें घूस, मांगने पर करें शिकायत

नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शहरवासियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि  नगर परिषद से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए घूस न दें और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर सामने आएं.
Advertisement
Advertisement
  • आवास योजना में दलाली करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
  • वीडियो बनाकर शिकायत करने की अपील की
  • अताउर रहमान ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर शहरवासियों से भ्रष्ट कर्मियों की पोल खोलने की अपील की

Chatra  :  नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शहरवासियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि  नगर परिषद से जुड़ी किसी भी सेवा के लिए घूस न दें और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर सामने आएं. 

 

अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का फार्म भरने या लाभ दिलाने के नाम पर अगर कोई भी व्यक्ति या नगर परिषद के अधिकारी व कर्मी पैसे की मांग करता है, तो उसकी तुरंत शिकायत दर्ज कराएं.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीबों और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है. उन्होंने नगर परिषद कर्मियों या उनसे जुड़े किसी भी व्यक्ति द्वारा घूस मांगने की स्थिति में सख्त रुख अपनाने की अपील की.

 

अताउर रहमान ने कहा कि यदि कोई परिषद कर्मी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जबरन पैसे मांगता है या डराता-धमकाता है, तो उसका वीडियो बनाएं और नगर परिषद को भेजें या सीधे कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करें.

 

उन्होंने यह भी कहा कि जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों के निर्माण में भी किसी प्रकार का शुल्क या घूस नहीं देना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिना पैसे के ही तेजी से काम होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

 

अध्यक्ष ने सख्त हिदायत दी कि नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर घूसखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कार्य पूरी तरह निःशुल्क और पारदर्शी तरीके से किए जाएंगे. उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सहयोग करने की भी अपील की और कहा कि सभी के सकारात्मक सहयोग से ही सुंदर चतरा का सपना साकार हो सकेगा. 

 

अताउर रहमान की भ्रष्टाचार की पोल खोलने के अपील से नगर परिषद में हड़कंप मच गया है. एक ओर जहां लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं. वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त लोग अंदर खाने उनका विरोध भी कर रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही