Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नाबालिग हत्याकांड में 5 महीने बाद भी चैनपुर पुलिस को नहीं मिला सुराग

Palamu: जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशियारा गांव में नवंबर महीने में हुई नाबालिग लड़की की हत्या का मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है. घटना के पांच महीने बीत गये, मगर पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों में आक्रोश और निराशा बढ़ती जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Palamu: जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशियारा गांव में नवंबर महीने में हुई नाबालिग लड़की की हत्या का मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है. घटना के पांच महीने बीत गये, मगर पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों में आक्रोश और निराशा बढ़ती जा रही है.

 

बताया जाता है कि 7 नवंबर को नाबालिग खेत से घर लौटने के दौरान लापता हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद 9 नवंबर को उसका शव गांव के ही एक सुनसान कुएं से बरामद किया गया. शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने के कारण परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी. इस मामले में चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने मिलकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या की और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया. साथ ही परिजनों ने यह भी बताया कि पुलिस ने मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया था, लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया गया.

 

घटना के बाद आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर जुट गए थे और जमकर हंगामा हुआ था. हालात को देखते हुए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था. उस दौरान स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे थे और 10 दिनों के भीतर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था.

 

इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. खोजबीन के दौरान खोजी कुत्ते और फॉरेंसिक टीम का भी सहारा लिया गया था. हालांकि पांच महीने बीत जाने के बाद भी मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं होने से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और निष्पक्ष व तेज जांच की मांग कर रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही