Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : चियांकी में चावल गोदाम के पीछे कुएं से महिला का शव बरामद

सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित चावल गोदाम के पीछे एक कुएं से शुक्रवार को महिला का शव बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
Advertisement
Advertisement

Palamu : सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित चावल गोदाम के पीछे एक कुएं से शुक्रवार को महिला का शव बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

 

जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के आसपास शादी समारोह चल रहा था. करीब दो-तीन बजे तक सभी लोग अपने-अपने घर निकल गए. हालांकि घटना कैसे घटी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

 

स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एएसआई समाल अहमद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया. महिला की पहचान शांति देवी (51 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू पर जांच की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही