पुलिस पर सिसोदिया के साथ बदसलूकी करने का आरोप, आप ने वीडियो शेयर किया)
30 मार्च को ही समाप्त हो चुका है फूड एनालिस्ट का अनुबंध
बता दें कि झारखंड स्टेट फूड लेबोरेट्री में संविदा पर रखे फूड एनालिस्ट का अनुबंध 31 मार्च 2023 को ही समाप्त हो गया है. इसके बाद नया अनुबंध के साथ ना तो कार्य विस्तार किया गया और ना ही किसी नये फूड एनालिस्ट की नियुक्ति की गयी. ऐसे में हर दिन फूड सेफ्टी अफसर दर्जनों खाद्य पदार्थों के सैंपल टेस्ट के लिए पहुंचते हैं. जांच में कई बार मिलावट भी पायी जाती है. लेकिन रिपोर्ट पर फूड एनालिस्ट का हस्ताक्षर नहीं होने के कारण मिलावटखोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो पा रही है. इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक">https://lagatar.in/three-trains-will-run-on-diverted-route-due-to-traffic-block/">ट्रैफिकब्लॉक के कारण तीन ट्रेनों के रूट बदले
खाद्य सुरक्षा इंडेक्स में झारखंड का बुरा हाल
खाद्य सुरक्षा इंडेक्स में झारखंड का बुरा हाल है. FSSCI द्वारा विभिन्न मानकों में तय किये गये 100 अंकों में झारखंड को महज 41.5 अंक मिले हैं. इसी के साथ झारखंड पूरे देश में 16वें स्थान पर रहा है. यह दर्शाता है कि झारखंड में बाजारों, होटलों, रेस्टोरेंट आदि में लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर की जा रही पहल संतोषजनक नहीं है. अन्य राज्यों की बात करें तो खाद्य सुरक्षा इंडेक्स में हरियाणा, छत्तीसगढ़, असम, तेलंगाना, बिहार, आंध प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश की रैंकिंग झारखंड से नीचे है. अन्य सभी राज्य झारखंड से आगे हैं. कुल 82 अंक लाकर तमिलनाडु रैंकिंग में सबसे शीर्ष पर रहा. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-arvind-kejriwal-in-trouble-for-tweeting-against-pm-defamation-case-filed/">पटना: PM के खिलाफ ट्वीट कर मुसीबत में फंसे अरविंद केजरीवाल, मानहानि का केस दर्ज [wpse_comments_template]

Leave a Comment