Search

 
 
 

पटना : PM के खिलाफ ट्वीट कर मुसीबत में फंसे अरविंद केजरीवाल, मानहानि का केस दर्ज

 
Patna: 19 मई की रात को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया था. जिसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में इसको लेकर राजनीति शुरू हो गयी है. अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी पर ट्वीट कर हमला बोला था. जिसको लेकर वो मुसीबतों में फंस गये हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना की कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया है. केस दर्ज कराने वाले ने अरविंद केजरीवाल पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. दरअसल अरविंद केजरीवाल ने 19 मई को ट्वीट किया था. जिसमे उन्होंने लिखा था. “पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा. अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार खत्म होगा. इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए. एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है. उसे समझ आता नहीं है. भुगतना जनता को पड़ता है.”   बिहार">https://lagatar.in/bahubali-leader-anand-mohan-will-hold-a-big-rally-in-patna-people-are-already-being-invited/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अधिवक्ता रवि भूषण प्रसाद वर्मा ने धारा 332, 500 और 505 के तहत शिकायत दर्ज करायी है. जिसके बाद मामले की सुनवाई के लिये कोर्ट ने 25 मई का दिन निर्धारित किया है. बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी के सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद गुजरात की निचली अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद उनकी सदस्या भी चली गई. इसे भी पढ़ें: सारा">https://lagatar.in/after-sara-ali-khan-and-mrunal-thakur-sunny-leone-also-made-her-cannes-debut/">सारा

अली खान और मृणाल ठाकुर के बाद अब सनी लियोनी ने भी किया कान्स में डेब्यू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही