Search

 
 
 

आंध्र प्रदेश : बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 10 यात्री ज़िंदा जले, कई गंभीर

आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास एक ट्रक और निजी ट्रैवल बस की जोरदार टक्कर हो गई.
 

Lagatar Desk:  आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास एक ट्रक और 40 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से पामुर जा रही निजी ट्रैवल बस की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई. 

 

इस हादसे में 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि 20 यात्री बुरी तरह से झुलस गए. वहीं करीब 12 लोग मामूली रूप से घायल हो गए. मृतकों में ज्यादातर लोग कनिगिरी और पामुर इलाके के रहने वाले थे.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. पुलिस के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है. मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि घायलों की हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही