Lagatar Desk : अनीत पड्डा की नई वेब सीरीज हुंकार 25 सितंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. क्राइम, मिस्ट्री, इमोशनल ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज को दर्शकों की ओर से अच्छी रिस्पॉन्स मिल रही है.
6 एपिसोड में दिखेगी बापजी की काली करतूत
सीरीज की कहानी 17 साल की लड़की मीनू रावत की कहानी है. जो एक प्रभावशाली धर्मगुरु बापजी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है और अपने माता-पिता के साथ न्याय के लिए लड़ती है.
बापजी का किरदार रघुबीर यादव ने निभाया है. कहानी आस्था, प्रभाव और उसके पीछे छिपे अपराधों को सामने लाती है.
सिर्फ छह एपिसोड वाली इस सीरीज में कहानी तेजी से आगे बढ़ती है और हर एपिसोड में नए मोड़ देखने को मिलते हैं. अनीत पड्डा ने इसमें पीड़िता मीनू का किरदार निभाया है, जो उनके पिछले रोमांटिक किरदारों से काफी अलग है.
कहां देखें हुंकार
हुंकार को जियो हॉटस्टार पर देख सकते है. सीरीज में अनीत पड्डा के अलावा फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर और रघुबीर यादव अहम भूमिकाओं में हैं.
