Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कल निकालेंगी सीएम आभार यात्रा

Ranchi :  हेमंत सोरेन की सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में 9,500 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इससे आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं काफी खुश हैं.  इस खुशी को जाहिर करने और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने के लिए कल यानी 5 सितंबर को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका संघ द्वारा सीएम आभार यात्रा सह जुलूस निकाला जायेगा. इस बात की जानकारी संघ की रांची जिला अध्यक्ष सुमन कुमारी ने दी. (पढ़ें, आज">https://lagatar.in/cant-criticize-pm-modi-today-danger-of-going-to-jail-said-former-supreme-court-judge/">आज

पीएम मोदी की आलोचना नहीं कर सकते, जेल जाने का खतरा, बोले, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, कानून मंत्री बरसे)

जिला स्कूल मैदान से राजभवन जाकिर हुसैन पार्क तक निकाला जायेगा जुलूस

सुमन कुमारी ने बताया कि 5 सितंबर को दिन के 12 बजे सभी जिला स्कूल मैदान में जमा होंगे. इसके बाद यहां से जुलूस सह आभार यात्रा निकाली जायेगी. जो राजभवन जाकिर हुसैन पार्क तक जायेगी. उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के लिए नियमावली गठन की सहमति मुख्यमंत्री हेमंत सारेन ने दी है. इसके तहत सेविका को 9,500 रुपये तक मानदेय एवं सेविका को 4500 रुपये तक मानेदय दिया जायेगा. साथ ही अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जायेगी. इससे सेविका और सहायिकाएं बहुत खुश और उत्साहित हैं.  बता दें कि वे लोग विगत 30 साल से अपनी मांग को लेकर आंदोलरत थीं. जिसे राज्य की हेमंत सरकार ने पूरी की. इसलिए सभी सेविका और सहायिका मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करेंगी. इसे भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान">https://lagatar.in/great-match-between-india-and-pakistan-today-teams-will-face-each-other-for-the-second-time/">भारत-पाकिस्तान

के बीच महामुकाबला आज , दूसरी बार आमने-सामने होंगी टीमें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही