Search

 
 
 

दिल्ली में आंगनबाड़ी कर्मियों का आंदोलन: हक के लिए झारखंड में संघर्ष तेज होगा: मीरा

 
Koderma: दिल्ली में जंतर मंतर पर सीटू से संबद्ध ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाडी वर्कर्स एंड हेल्पर्स (आइफा) के आह्वान पर महा पड़ाव का आयोजन किया गया. महापड़ाव के दूसरे दिन बुधवार को झारखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम जैसे 22 राज्यों के हजारों आंगनबाड़ी कर्मचारी जमकर प्रदर्शन किया. आंगनबाड़ी संघ (सीटू) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने मोदी सरकार पर जनविरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए झारखंड में संघर्ष तेज करेंगे. 27 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपना हक ले कर रहेंगे. इसे भी पढ़ें-SpiceJet">https://lagatar.in/dgca-tightens-on-spicejet-eight-week-ban-on-50-percent-flights/">SpiceJet

पर सख्त हुआ DGCA , 50 फीसदी उड़ानों पर आठ सप्ताह की रोक

प्रमुख मांगें

-भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलनों की सिफारिशें लागू करें -ग्रेच्युटी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू हो -न्यूनतम मजदूरी का भुगतान व उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ना होगा -ईएसआई, पीएफ और ग्रेच्युटी सहित पेंशन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर  आंगनबाड़ी संघ (सीटू) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि जहां देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को "अमृत महोत्सव" के रूप में मना रहा है, वहीं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी जायज मांगों को उठाने के लिए सड़कों पर हैं. झारखंड में बिना स्मार्ट फोन और डेटा रिचार्ज के बिना पोषण ट्रेकर ऐप पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinet-approves-1-64-lakh-crore-package-for-bsnls-revival-approves-merger-of-bsnl-and-bbnl/">मोदी

कैबिनेट ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ के पैकेज पर मुहर लगायी, BSNL और BBNL के मर्जर को मंजूरी

ये रहे मौजूद

आंदोलन में झारखंड के कोडरमा, गोड्डा, जामताड़ा सहित अन्य जिलों से भाग ले रहीं आंगनबाड़ी कर्मियों का नेतृत्व सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान, लखन लाल मंडल ने किया. प्रदर्शन मे सावित्री सोरेन, संतोषी देवी, संध्या वर्णवाल, उर्मिला देवी, बेबी कुमारी, सरस्वती देवी, कांति देवी, पिंकी कुमारी, गुंजा कुमारी, सुनीता वर्णवाल, सरिता कुमारी, मीनू मुर्मू, सोहागिनी मुर्मू, प्रीति हंसदा, सोहागिनी मरांडी, सुमनलता मरांडी, बबीता टुडू, सोनामुनी मुर्मू, नयनतारा बेसरा, मीरा पाल, दीपाली दास, सलमा खातून, एलंटी मुर्मू, धर्मी देवी, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, केकयी रानी, कल्पना कुमारी,सहित झारखंड से दर्जनों सेविका-सहायिका ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही