Search

 
 
 

झरिया में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, व्यवसायियों ने DVC चेयरमैन का फूंका पुतला

झरिया क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर आम लोगों और व्यवसायियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है. बिजली संकट से त्रस्त झरिया के विभिन्न व्यवसायी संगठनों ने बुधवार को बाटा मोड़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए DVC (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) के चेयरमैन एस. सुरेश कुमार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की.
 

Dhanbad : झरिया क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर आम लोगों और व्यवसायियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है. बिजली संकट से त्रस्त झरिया के विभिन्न व्यवसायी संगठनों ने बुधवार को बाटा मोड़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए DVC (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) के चेयरमैन एस. सुरेश कुमार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की. 

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि झरिया में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है जिससे न सिर्फ कारोबार प्रभावित हो रहा है बल्कि पेयजल संकट भी विकराल रूप ले चुका है. नियमित बिजली नहीं मिलने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हो रही है और आम लोगों का जीवन बेहद कठिन हो गया है.

 

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि DVC द्वारा बार-बार मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही कटौती ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पश्चिम बंगाल में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है तो झरिया के लोगों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है.

 

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति को सामान्य नहीं किया गया और अनावश्यक कटौती बंद नहीं हुई तो DVC के खिलाफ व्यापक और उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर हो रही अघोषित कटौती को तत्काल बंद किया जाए और झरिया क्षेत्र को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए. इस विरोध प्रदर्शन में उपेंद्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, अमित साहू, दीपु समेत कई व्यवसायी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही