Search

 
 
 

JSSC विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 5 मई से

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025, 5 मई 2026 से 7 मई 2026 तक रांची जिला स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025, 5 मई 2026 से 7 मई 2026 तक रांची जिला स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

 

परीक्षा से संबंधित पूर्व प्रकाशित विज्ञापन के तहत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. इसके तहत 40 प्रतिशत या उससे अधिक दृष्टिबाधित, चलन निःशक्तता (दोनों हाथ प्रभावित) तथा सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित अभ्यर्थियों को स्क्राइब (लेखक) की सुविधा प्रदान की जाएगी.

 

इसके अलावा, अन्य दिव्यांग अभ्यर्थी भी यदि मुख्य चिकित्सा अधिकारी/सिविल सर्जन द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हैं, जिसमें लिखने में शारीरिक अक्षमता का उल्लेख हो, तो उन्हें भी आयोग द्वारा स्क्राइब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर परीक्षा में शामिल होने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही