Search

 
 
 

आरयू में सेमेस्टर-2 के अंक पत्र जारी करने की मांग, आइसा ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में सत्र 2023–27 के छात्रों के सेमेस्टर-2 के अंक पत्र जारी नहीं होने को लेकर आइसा (AISA) की विश्वविद्यालय इकाई ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में सत्र 2023–27 के छात्रों के सेमेस्टर-2 के अंक पत्र जारी नहीं होने को लेकर आइसा (AISA) की विश्वविद्यालय इकाई ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा. 

 

संगठन का कहना है कि परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने के बावजूद हजारों छात्रों के अंक पत्र अब तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं किए गए हैं, जिससे छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

ज्ञापन के माध्यम से आइसा ने मांग की है कि सेमेस्टर-2 के सभी छात्रों के अंक पत्र जल्द से जल्द जारी किए जाएं, ताकि छात्र बिना किसी बाधा के अगले सेमेस्टर में नामांकन ले सकें. इसके साथ ही संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अनियमित चल रहे शैक्षणिक सत्र को व्यवस्थित करने और छात्रों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की भी मांग की.

 

इस मौके पर आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ, रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला सचिव संजना मेहता, चंदन स्वर्णकार, रोशन कुमार और मुनील समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही