Search

 
 
 

चाईबासा : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बंदगांव थाना के ग्राम बांगुरकेल, टोला बुरुटोला की है.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बंदगांव थाना के ग्राम बांगुरकेल, टोला बुरुटोला की है. 

 

जानकारी के मुताबिक बंदगांव थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बांगुरकेल (बुरुटोला) निवासी टेरेद सांडीपूर्ति (37 वर्ष) ने अपनी पत्नी मरियम सांडीपूर्ति (35 वर्ष) की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना प्राप्त होते ही बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और अभियुक्त को पकड़ लिया.

 

इस संबंध में बंदगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी टेरेद सांडीपूर्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया. और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही