Jamtara: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क है. 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
मिहिजाम, नाला, कुंडहित और बागडेहरी थाना क्षेत्रों में कुल 7 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) शम्भू कुमार सिंह ने नाला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती महेशमुंडा एवं अफजलपुर चेकपोस्ट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान एसपी ने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को वाहनों की सघन जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री के परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
इस दौरान एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने सभी चेकपोस्ट पर सतर्कता बरतते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

